Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन ने की घोषणा,कस्बे में लगेगी ज्योतिबा फूले की पत्नी सावित्री फूले की प्रतिमा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले दलितों पिछड़ों शोषित वर्गों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति थे चौधरी मानवेंद्र सिंह ने महात्मा ज्योतिबा फुले के मंदिर में उनकी पत्नी सावित्री फुले जी की प्रतिमा लगाने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा की महात्मा ज्योतिबाफूले के समाज को दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनकी जयंती पर पूरा देश याद कर रहा है।वहीं इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी ने कहा की महात्मा ज्योतिबा फूले द्वारा 18 54 में महिलाओं की दिशा और शिक्षा के लिए एक विद्यालय खोला गया था जो देश का पहला विद्यालय था उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई जिसका प्रभाव यह हुआ कि सभी वर्गो के लोगों ने शिक्षा को अपनाया ।

उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी एक क्रांतिकारी भारतीय विचारक समतामूलक समाज के प्रेरक महान व्यक्तित्व थे।कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप सैनी मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय सैनी मंडल महामंत्री प्रदीप सैनी मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बृजभूषण , मंडल महामंत्री अरविंद कुमार, मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा संजीव उपाध्याय अश्वनी सैनी राजू सैनी अनुज सैनी रामकुमार डॉक्टर पाल सिंह आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369