आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सालियर में 16 अप्रैल को डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती पर होने वाला कार्यक्रम अब स्थगित हो चुका है।अब कुछ समय बाद इस कार्यक्रम की तिथि रखी जाएगी।डॉक्टर भीम राव अंबेडकर सर्व समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया की कार्यक्रम की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। पूर्व भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के आवास पर पहुंचे समिति के पदाधिकारियों ने बताया गया की बाबा साहब की जयंती पर होने वाला कार्यक्रम फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है जल्द ही कार्यक्रम की नई तिथि की घोषणा की जाएगी।
पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया की अब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को सालियर स्थित अनुसूचित समाज के बारात घर में स्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया है की वह इस मूर्ति का लोकार्पण करने जरूर पहुंचेंगे और उसी समय एन एच आई से अनुमति लेकर ग्राम सालियर में बन रहे कॉरिडोर अथवा चौराहे का नाम डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा कर दी जाएगी।देशराज कर्णवाल ने बताया की कार्यक्रम स्थगित होने का उन्हें अफसोस जरूर है लेकिन खुशी इस बात की है की मुख्यमंत्री ने स्वम ही आगे के कार्यक्रम में उपस्थित होने की इच्छा जताई है
जिससे अनुसूचित समाज के लोगों के साथ साथ समिति के सदस्यों में भी भारी उत्साह है जल्द ही मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम का समय देंगे। वह इसके लिए सीएम के आभारी हैं।अब उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की अग्रिम कार्यक्रम की तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।इस मौके पर समित की नामित कमेटी के सदस्य हरी सिंह कर्णवाल,सुरेंद्र कुमार,रवि कुमार,अभिषेक कुमार,हुकम सिंह,मोनी कुमार और कर्म सिंह बर्मन आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला