आरिफ नियाज़ी
कलियर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 2023-24 का 25 करोड़ 55 लाख 88 हजार का अनुमानित बजट पास किया गया। बोर्ड बैठक में हालांकि करोडों के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पर भी मोहर लगी जिसमें सड़कों के निर्माण ,पानी की टंकी और शमशान घाट की चारदीवारी जैसे प्रस्ताव भी शामिल हैं।बोर्ड बैठक जैसे ही शुरू हुई तो कलियर विधायक विधायक फुरकान अहमद ने वार्ड 9 बेडपुर खसरा संख्या 679 में पानी की टंकी और बारात घर का प्रस्ताव रखा
इसके अलावा कलियर मुकरपुर और महमूदपुर में टंकी निर्माण और कलियर क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के भी प्रस्ताव रखे जिन्हे बोर्ड ने पास कर दिया ।इस दौरान विधायक फुरकान अहमद ने कहा की कलियर क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है जिसके लिए नगर पंचायत का भी उन्हें काफी सहयोग मिला है कलियर का विकास और बेहतर तरीके से हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही वह शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल से भी कलियर के विकास के लिए बजट की मांग करेंगे ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।इसके अलावा विधायक फुरकान के प्रस्ताव पर कलियर क्षेत्र में करोड़ों की सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भी पास किया गया।
जिनमे मुख्य रूप से कावड़ पटरी से बुलंद दरवाजे तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, हज हाउस के पास सड़क का निर्माण, बुलंद दरवाजे से गरीब शाह पीर तक इंटरलॉकिंग सड़कों आदि के प्रस्ताव भी शामिल हैं।वहीं बोर्ड बैठक में नामित सदस्य श्याम सिंह ने कलियर के शमशान घाट की चार दिवारी और हैंडपंप का प्रस्ताव रखा जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया। इसके अलावा सभासद दानिश ने नगर पंचायत कलियर के वार्ड आठ में बारात घर के निर्माण,कब्रिस्तान में लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया।इसके अलवा सभासद गुलशाद ने वार्ड सात में कब्रिस्तान में बड़ी लाइट,नाली चैंबर और सड़कों का निर्माण, 50एल ई डी लाइट,पूल पर लाइटें लगाए जाने महमूदपुर में कब्रिस्तान की चार दिवारी,और गांव के रोड़ पर लगने वाले बाजार को तुरंत हटाने की मांग भी रखी।
वहीं सभासद नाजिम त्यागी ने वार्ड तीन में एल ई डी लाइट, क्षेत्र में नाली और नए चैंबर का निर्माण,इंटरलॉकिंग सड़कों और गृहकर में छूट देने का प्रस्ताव रखा जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया।इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कत अली ने कहा बोर्ड का कार्यकाल काफी बेहतर रहा है जिस तरह से नई नगर पंचायत में संसाधनों की भारी कमी थी उसे देखते हुए बोर्ड ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए बोर्ड के सामने काफी चुनौतियां भी आईं लेकिन बोर्ड ने चुनौतियों को स्वीकार करते हुए गली मोहल्ले में विकास को प्राथमिकता दी।उन्होंने बताया की बोर्ड बैठक में 2023-24 का 25करोड़ 25लाख 88हजार का अनुमानित बजट भी पास किया गया है।इस दौरान बोर्ड बैठक में चेयरमैन रिफाकत अली ,ई ओ गौहर हयात,वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद एहसान के अलावा सभी बोर्ड के सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला