Jan Mudde

No.1 news portal of India

सिविल हॉस्पिटल में शव ले जाने की जिद पर अड़े परिजनों का जोरदार हंगामा,पुलिस के साथ जमकर हुई नोकझौंक,पति पर लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के तेलीवाला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा आलम यह रहा कि पुलिस के साथ भी परिजनों की जमकर नोकझोंक और कहासुनी हो गई। हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। नवविवाहिता के परिजन उसके शव को अपने साथ ले जाने का दबाव बना रहे थे जिसे पुलिस ने देने से साफ इनकार कर दिया ।जिसके बाद नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के बाद ससुराल वाले चले गए।

गौरतलब है कि रुड़की के तेलीवाला गांव में फतेहपुर जिला सहारनपुर निवासी सोनम का विवाह लगभग छह माह पूर्व तेलीवाला गांव निवासी गुलजार के साथ हुआ था परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसका पति और ससुराल वाले लगातार उसका उत्पीड़न करने में लगे हुए थे यहां तक कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई जिसका वीडियो भी उनके पास मौजूद है ।

परिजनों का आरोप है की उसकी ससुराल वालों ने हत्या की है दरअसल सोनम की 21 मार्च की सुबह अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह पर भिजवा दिया था जिसके बाद सूचना मिलते ही सोनम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे

आज पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही उसके शव को ससुराल वाले ले जाने लगे तो इसका सोनम के परिजनों ने विरोध करते हुए अपने कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन भारी पुलिस बल होने के चलते परिजन नाकाम रहे और ससुराल वाले सोनम के शव को लेकर लौट गए फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है वहीं पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369