Jan Mudde

No.1 news portal of India

जिला पंचायत द्वारा कराया जा रहा है गांव गांव का विकास,जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों से विकास को मिली गति बी सी छिमवाल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर विधायक उमेश कुमार के जिला पंचायत हरिद्वार पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बीसी छिमवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की जिला पंचायत हरिद्वार जिले में बड़े पैमाने पर विकास करा रही है।जिसमें किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं है।उन्होंने कहा की जिला पंचायत द्वारा मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव गांव का विकास करने में जिला पंचायत लगातार प्रयासरत है

इस समय जिला पंचायत सड़कें,पुलिया ,हैंडपंप और बिजली आदि की सुविधा उपलब्ध करा रही है इस समय करोड़ों के निर्माण कार्य जारी हैं अब क्षेत्र का कोई गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा।उन्होंने कहा की जिला पंचायत सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा की पिछले डेढ़ साल में जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा जो विकास कार्य नहीं हो पाए थे अब जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के अथक प्रयासों से गांव गांव के विकास की गति तेज हुई है।जिला पंचायत लगातार विकास की ओर अग्रसर है विकास को प्राथमिकता दी है

जो लोग जिला पंचायत पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद और निराधार है । बी सी छिमवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा की जिला पंचायत में किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं है उन्होंने कहा कि जिला पंचायत द्वारा जिले के सभी गांव जो विकास से पिछड़े हुए थे उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369