Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एसोसिएशन ने मांगे मानने पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एसोसिएशन ने विभागीय कर्मचारियों को गंभीरता से लेने पर डेयरी एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का बड़ा आभार जताया है।
गौरतलब है की उत्तराखंड राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन हल्द्वानी नगर निगम सभागार में संपन्न हुआ था जिसमें विधायक लाल कुआं मोहन सिंह बिष्ट तथा मेयर हल्द्वानी जोगिंदर पाल की उपस्थिति में विभागीय कर्मचारियों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया था तथा

इस दौरान कार्यकारिणी का भी निर्वाचन हुआ था जिसमें रुड़की निवासी सहदेव सिंह पुंडीर को प्रांतीय अध्यक्ष तथा डॉ अमृत लाल श्रीवास्तव को प्रांतीय महामंत्री चुने गए थे।आज प्रांतीय अध्यक्ष सहदेव सिंह पुंडीर ने एसोसिएशन की ओर से दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताते हुए कहा की देवभूमि उत्तराखंड में सात्विक एवं संतुलित आहार में दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ की महत्वपूर्ण भूमिका है

डेयरी विकास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार उत्पन्न करने तथा पलायन रोकने मे इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन प्रदेश के मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड में डेरी विकास के लिए फील्ड कर्मचारियों के पदों का पुनर्गठन करने एवं फील्ड कर्मचारियों के वाहन भत्ते को वित्तीय हस्त पुस्तिका में दर्ज कराने का जो निर्देश दिया है एसोसिएशन कैबिनेट मंत्री एवं संयुक्त निदेशक डेरी का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369