आरिफ नियाज़ी
रुड़की ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशशीर ने उत्तराखंड सरकार से रुड़की में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों के लिए 10 लाख एवं घायलों के लिए 7 लाख मुआवजे की मांग की है। ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष ने प्रशासन की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार मृतकों एवं घायलों के लिए तत्काल मुआवजा घोषित करें। इससे पूर्व की अनेक घटनाओं में प्रशासन द्वारा झूठी घोषणाओं से जनता का विश्वास सरकारी घोषणाओं से घटा है।
सरकार को अपनी जिम्मेदारी संवेदनशीलता से निभानी चाहिए। और शहर में जहां भी ऐसे अवैध गोदाम चल रहे हैं उनको तत्काल प्रतिबंधित करना चाहिए।
साथ ही ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि आबादी के क्षेत्रों में पटाखे, पेट्रोल पंप एवं फायर विभाग की एनओसी के बिना बड़े-बड़े भवन बनाए जा रहे हैं जो नगरवासियों की जान के लिए सदैव खतरा बने हुए हैं। वर्तमान आबादी के अनुसार पुनः समीक्षा की आवश्यकता है।
प्रदेश कोऑर्डिनेटर रणबीर नागर ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती, यदि पीड़ितों को मुआवजा मिलने में देरी हुई तो क्षेत्रीय विधायक हाजी फुरकान अहमद के नेतृत्व में किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। पीड़ितों को मुआवजा एवं जनता को न्याय देना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
उपरोक्त मांग के समर्थन में रितु कंडियाल, मनोज जैनिथ, सुशील कश्यप, सौरभ सैनी, पंकज सोनकर, गौरव ठाकुर, पार्षद मुस्तकीम, शैलेंद्र सिंह, दीपक वर्मा, अमित सोनकर, राहुल उपाध्याय, मुस्तकीम अहमद नसीम पान वाले ,वली सिंह, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला