आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के पटाखा गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक प्रकट किया है समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव समीर आलम ने उत्तराखंड सरकार से मृतक परिवारों को दस दस लाख और घायलों को पांच पांच लाख देने की मांग की है समीर आलम ने कहा की रुड़की के इतिहास में यह पहला दिन है जिसमें दो मासूम बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हुई है।
समीर ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है और समाजवादी पार्टी सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग करती है समीर आलम ने कहा कि पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के बच्चों की मौत हुई है वह बेहद गरीब है जिनको तत्काल आर्थिक सहायता की जरूरत है। इसलिए सरकार को उनकी स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द कोई कदम उठाना चाहिए ताकि पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिल सके।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव समीर आलम ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि हरिद्वार जिले में चल रहे इस तरह के गोदामों की जांच करनी चाहिए और जहां-जहां भी इस तरह के विस्फोटक गोदाम चल रहे हैं उन पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी लगातार जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी पीड़ित परिवारों की मदद करने हेतु आग्रह किया जा रहा है जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता कर सहायता राशि देने का काम किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला