Jan Mudde

No.1 news portal of India

लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेश कुमार, जिला मंत्री पर विपिन शर्मा ने मारी बाजी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेश कुमार ने अपना कब्जा जमा लिया जबकि मंत्री पद पर विपिन कुमार शर्मा मंत्री पद जीत हासिल की । उपाध्यक्ष पद पर लोकेश कुमार संगठन मंत्री दिवेश कुमार कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष देवलियाल द्वारा शपथ दिलाई गई ।

गौरतलब है कि उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड का द्विवार्षिक चुनाव आज लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में कराया गया था जिसमें सभी कर्मचारी मौजूद रहे ।इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष देवलियाल द्वारा एवं संचालन प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमाऊं सुरेंद्र सौन, क्षेत्रीय महामंत्री कुमाऊं कंचन आर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष गढ़वाल वीरेंद्र रावत क्षेत्रीय महामंत्री मातवर लाल, जिलाध्यक्ष नैनीताल इमेज सेमवाल हयात आर्य मोहन सिंह राठौर शिवनारायण भट्ट शांतिलाल आदि लोगों ने प्रतिभाग किया

इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरेंगे और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करते हुए कर्मचारी हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर श्रीमती बबीता श्रीमती पुष्पा देवी प्रभु रावत दिगंबर रावत वीरेंद्र नेगी आरडी नौटियाल राजेश उनियाल जितेंद्र पवार मनोज रावत आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369