आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड का आयुष विभाग अब होम्योपैथिक विधि से उपचार के लिए गांव गांव और कस्बों में कैंप आयोजित करेगा। जिसका शुभारंभ लंढौरा और मंगलौर से हो चुका है। होम्योपैथी के उपचार से जटिल रोगों का उपचार संभव है ऐसा होम्योपैथिक के डॉक्टर भी मानते हैं। लंढौरा होम्योपैथिक चिकित्सालय के डॉक्टर भगत सिंह ने बताया की उनके हॉस्पिटल में लगातार बुखार और गंभीर बीमारियों के रोगी आते हैं जिनका उपचार बड़े तसल्लीबख्श तरीके से किया जाता है।
अब मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आयुष विभाग गांव गांव में होम्योपैथिक कैंप आयोजित करेगा। उन्होंने दावा किया की होम्योपैथी विधि से लाइलाज बीमारियों का उपचार संभव है। इस दौरान उन्होंने बताया की होम्योपैथी विधि बेहद कारगर है जिसका लोगों को बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला