Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में फल सरंक्षण केंद्र द्वारा फोनिक्स कॉलेज के छात्र छात्राओं को अचार और मुरब्बे का दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

आरिफ नियाज़रुड़की फल संरक्षण केंद्र द्वारा फोनिक्स इंजिनियरिंग कॉलेज के 46 छात्र छात्राओं को जैम,चटनी,अचार,मुरब्बा,स्कैश जेली आदि बनाने का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर फल संरक्षण केंद्र रुड़की के पर्यवेक्षक बल्लभ प्रसाद डिमरी ने बताया की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने और उन्हें अचार संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से इस तरह का परीक्षण विभाग द्वारा दिया जाता है।

इस बार फोनिक्स इंजिनियरिंग कॉलेज के 39 छात्र छात्राओं को अचार और मुरब्बा बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वह सीखकर अपना रोजगार भी स्थापित कर सकें सरकार द्वारा इस तरह की योजनाओं पर सब्सिडी भी दी जा रही है और बहुत आसान किस्तों पर सरकार ने ऋण की व्यवस्था भी की है। डिमरी ने बताया की उनका विभाग समय समय पर इस तरह का प्रशिक्षण देता रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने बताया की गांव देहात का किसान और आम लोग भी इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं जिसमे वह रोजगार प्राप्त भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया की अचार मुरब्बा और सौस आदि की पहले से अधिक डिमांड बढ़ी है। सरकार भी इस तरह की योजनाओं को बढ़ावा दे रही है।इस मौके पर कॉलेज के छात्र छात्राओं के अलावा विभाग के परिचर राजकुमार और श्रीमती संयोगिता आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369