Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के एक निजी होटल में जिला पंचायत सदस्यों का हुआ सम्मान,सांसद रमेश पोखरियाल निशंक रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के एक निजी होटल में सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सद्स्यों का नव वर्ष के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एव हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें।विकास करने से क्षेत्र में अच्छा संदेश जाएगा।

निशंक ने कहा की हरिद्वार जिला और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं जिसके चलते इस बार जिला पंचायत का बोर्ड भी विकास के नए आयाम दर्ज कराएगा जिसके चलते विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।उन्होंने कहा की पंचायत चुनाव लोकतंत्र की पहली सीढ़ी होती है अगर आपने ईमानदारी के साथ इस सीढ़ी को पार कर दिया तो आपको कभी भी क्षेत्र की जनता नहीं भुला पाएगी।उन्होंने कहा की कुछ लोग अपने छोटे से स्वार्थों के लिए धोखाधड़ी और फ्रॉड तक कर लेते हैं लेकिन वह अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाते ।

लेकिन आज आपको जनता ने बेहतर विकास करने का मौका दिया है मौका एक बार ही मिलता है यह एक तरह की परीक्षा है इसे पास करना आप लोगों की बड़ी जिम्मेदारी है।निशंक ने कहा की हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी है जो पूरी दुनिया में जाना जाता है हरिद्वार का लोकतंत्र एक ऐसा गुलदस्ता है जहां के लोग अपने अपने क्षेत्र में अपनी मेहनत करके आगे बढ़े हैं यदि जिला पंचायत के सभी सदस्य एकजुट होकर अपने जिले के विकास में लग जाएं तो इसके परिणाम काफी बेहतर सामने आ सकते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा की गांव गांव का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।

उन्होंने कहा की हरिद्वार जिले के विकास में पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,अरविंद चौधरी,भाजपा नेता कविंद्र चौधरी,भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित कुमार,मंडी समिति चेयरमैन बृजेश त्यागी,राजवीर सिंह, चौधरी जितेंद्र उर्फ हाकम सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,पर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,अमित त्यागी,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु,अरविंद गौतम,जिला पंचायत सदस्य फारूक अली आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369