Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिवंगत सुरेंद्र राकेश परिवार को लेकर उमेश कुमार ने क्या कहा,ममता राकेश के बयान पर क्या बोले उमेश कुमार देखिए यह रिपोर्ट

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से विधायक एवं पत्रकार उमेश कुमार इस समय अपनी विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर बेहद संजीदा नजर आ रहे हैं जिसके चलते अब हर गांव में जल्द से जल्द सड़कों का जाल नजर आएगा।

विधायक उमेश कुमार ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा की खानपुर की जनता ने जिस उम्मीद और आशा के साथ उन्हें विधायक बनायां है उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि गांव गांव का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है हर गांव में सड़क ,स्वास्थ्य ,और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाएगा।

उमेश कुमार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि खानपुर क्षेत्र में जो विकास होना चाहिए था नहीं हुआ जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को आज तक भुगतना पड़ा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जिस उम्मीद और आशाओं के साथ जनता ने उन्हें विधायक चुना है उसी उम्मीद के साथ गांव गांव गली गली का विकास होगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा लेकिन पार्टी कौन सी होगी इसे जनता तय करेगी उनके समर्थक जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे उसी पार्टी से चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। जनता सर्वोपरि है जनता के मुताबिक ही वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ।

भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के दिए बयान को उमेश कुमार ने गंभीरता से लिया है विधायक उमेश कुमार ने कांग्रेस विधायक ममता राकेश को अपनी भाभी बताते हुए कहा कि उनके पति दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश से बेहद नजदीकी संबंध थे इसलिए वह सुरेंद्र राकेश परिवार का बेहद सम्मान करते हैं लेकिन अगर उनकी तरफ उंगली उठेगी तो वह चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन है जनता की राय और मशवरे के बाद ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का ऐलान किया जाएगा।

उमेश कुमार ने कहा की उन्हें आज तक भी विधायक की फीलिंग नहीं हो रही है वह जैसे पहले थे वैसे ही अब हैं लेकिन इतना मालूम है कि उन्हें जनता की सेवा करनी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369