आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सेंट्रल बैंक इंडिया में बिना अनुमति लॉकर तोड़े जाने से हड़कंप मच गया ।सूचना मिलते ही आनन फानन में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली।दरअसल अधिवक्ता ने बैंक प्रबंधक और स्टॉफ पर मिली भगत का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे रुड़की विधायक ने मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है इसके साथ ही पुलिस को मौके पर बुलाकर कारवाई की बात कही है। पीड़ित की ओर से भी तहरीर पुलिस को दी गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रुड़की निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी आशु सिंह के नाम 1997 से लॉकर नंबर 11 उनके पास था और लगातार उसका रेंट भी वह देती आ रही हैं। उनके अनुसार इस लॉकर में उनके पुश्तैनी जेवरात और स्वयं के खरीदे हुए जेवरात रखे हुए थे इसके साथ ही अन्य कागजात भी रखे हुए थे लॉकर में रखे सामान की कुल कीमत करीब एक करोड रुपए है। उन्होंने बताया कि अब 22 जनवरी को बेटे की रिंग सेरेमनी है उसके लिए ज्वैलरी निकलनी थी लेकिन जब वह दो दिन पहले आई तो लॉकर नही खुला मैनेजर ने उन्हे लॉक फंसने की बात कही और सोमवार को आने के लिए कहा।
सोमवार को आने पर मैनेजर ने उक्त लॉकर को दो लोगों के नाम होने की बात कही और बताया कि लॉकर उनके द्वारा तोड़ दिया गया है सामान बाहर निकाल लिया है। अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि वह मामले को लेकर पुलिस के पास गए हैं और न्यायालय भी जाएंगे इसके साथ ही उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दर्ज करवाएंगे। वहीं अधिवक्ता के साथ बैंक पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने इस घटना को बैंक की बड़ी गलती बताते हुए मामले में कार्रवाई की बात कही। उन्होंने बताया कि मामले में सही जांच होकर दोषी के खिलाफ कारवाई होनी चाहिए।
वहीं मैनेजर का कहना है कि यह लॉकर रामनगर निवासी अन्य व्यक्ति के नाम इशू है उन्हे लॉकर तोड़ने से पूर्व इसका नोटिस दिया गया था। लॉकर तोड़ने के समय वह मौके पर थे और सामान सुरक्षित रखा है। वही इस मामले में एसपी देहात सुपर किशोर सिंह का कहना है कि यह प्रकरण सामने आया है और पूरे मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला