Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्राधिकरण के सहायक अभियंता के प्रयास से विभिन्न कंपनियों द्वारा भेजी गई आपदा पीड़ितों को सहायता

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखण्ड के चमोली जनपद के अन्तर्गत आपदाग्रस्त जोशिमठ क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को त्वरित मानवीय सहायता हेतु संयुक्त सचिव अभिनव शाह द्वारा दिये गये निर्देषों के क्रम में विभिन्न कम्पनियों विभिन्न व्यक्तियों से सम्पर्क किया गया। मैसर्स हीरो रियल्टी के प्रबन्धक दीपक षर्मा द्वारा 300 कम्बल, मैसर्स जुब्रिलियन्ट फार्मा कम्पनी, भगवानपुर के प्रबन्धक विजय मिश्रा द्वारा 200 कम्बल, मैसर्स कोटेक फार्मा के स्वामी हरीष चन्द्र द्वारा 150 कम्बल तथा अमनीष गुप्ता, आर्किटेक्ट, सिविल लाईन,

रूड़की द्वारा 50 कम्बल एवं मैसर्स मुल्तानी फार्मा द्वारा आयुर्वेदिक च्यवनप्राष प्राधिकरण के शाखा कार्यालय, रूड़की के सहायक अभियन्ता, डी0एस0 रावत को उपलब्ध कराये। मानवीय सहायता त्वरित रूप से प्रदान किये जाने हेतु उक्त राहत सामग्री को तहसील प्रषासन को सुपुर्द किया गया है। प्राधिकरण कार्यालय उक्त उदारवादी व्यक्तियों को हृदय से आभार प्रकट करता है।

इस दौरान हरिद्वार रुड़कीं विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता ने कहा कि आपदा से पीड़ित व्यक्तियों की सेवा करना धर्म का कार्य है इससे बड़ी कोई सेवा नही हो सकती आगे भी इस तरह के प्रयास उनके द्वारा होते रहेंगे ।गौरतलब है कि डीएस रावत की मेहनत के बल पर विभिन्न कंपनी द्वारा इस सहायता को पीड़ित लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान डीएस रावत ने बताया की जैसे जैसे विभिन्न कंपनियों द्वारा सामिग्री उनके पास आती रहेगी वो ज़िला प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन को सामिग्री सौंपते रहेंगे। डीएस रावत ने कहा सभी कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369