Jan Mudde

No.1 news portal of India

बालेकि युसुफपुर गांव में किसान की हत्या मामले में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़की के बालेकी युसूफपुर गांव में एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई।घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए ।मर्तक किसान विवेक कुमार 22 साल का था जो सुबह सवेरे गन्ने छीलने अपने खेत पर गया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई है।

दरअसल भगवानपुर थाना क्षेत्र के बालेकि युसुफपुर गांव निवासी विवेक सुबह सवेरे अपने पशुओं के लिए गन्ना छीलने के लिए खेत पर गया था तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे विवेक के सिर में गोली लगी।विवेक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही आनन फानन में भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है। वहीं मर्तक के परिवार में कोहराम मचा है पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369