आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की।रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित बिशंबर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रुड़की ने अपना 20 वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा रंग भरो रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
रंग भरो रंगोली प्रतियोगिता का अवलोकन करने के लिए पहुंचे संस्था के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्था का स्थापना दिवस उसके लिए सम्मान का दिवस होता है।और आज हमारे महाविद्यालय का स्थापना दिवस हम सबके लिए सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि इस स्थापना दिवस को हम कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं के साथ मिलजुल कर बनाते हैं जिसमें सभी कॉलेज के छात्र छात्राएं रंग भरो प्रतियोगिता में भाग लेकर सुंदर-सुंदर रंगोली बनाकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हैं
जिसके बाद निर्णायक मंडल द्वारा सबसे अच्छी रंगोली बनाने वाले कॉलेज के छात्रों को कॉलेज ट्रस्ट के द्वारा सम्मानित किया जाता है।संस्थान के कोषाध्यक्ष सौरव भूषण शर्मा ने कहा छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई रंगोली ने सराहना करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा तैयार की गई रंगोली भारतीय संस्कृति को जीवित कर रही है जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रंग बिरंगे रंगों को भरकर उनको नया रूप दिया है। उन्होंने अपनी ओर से सभी कॉलेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी छात्र छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्थान के प्रबंध निदेशक गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि हमारा संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है हमारा यही उद्देश्य रहता है कि कम पूंजी में विद्यार्थियों को उन्नत कोटी की शिक्षा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर सुनील चौहान,शाहजेब आलम, दिवाकर जैन, अंकित चौधरी,शाहीन,डॉ.जय श्याम लांबा, डॉ. सुनील,डॉ प्रीति लांबा, डॉक्टर गालिब,संजना शर्मा,जितेंद्र रावत, परवीन कुमार सुधीर सैनी, डॉक्टर कुनिका, प्रियंका जोशी, प्रदीप शर्मा, अक्षय कुमार, शोएब, शाहरुख उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला