Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं बीटी गंज जैन धर्मशाला में निशुल्क लगा नेत्र जांच शिविर,151 लोगों ने कराई जांच,किरण चौधरी और संजय अरोड़ा ने किया उदघाटन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ किरण चौधरी एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने नेत्र जांच शिविर पहुंचे जरूरतमंद लोगों को देखकर जनसेवा के लिए किए गए इस कार्य देखकर के शिविर आयोजन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की सराहना की।

उद्घाटन के उपरांत शिविर आयोजक गुड मॉर्निंग क्लब के अध्यक्ष संजय जैन ,सचिव प्रवीण त्यागी, कोषाध्यक्ष गोपाल के द्वारा सभी आगत अतिथि का अंग वस्त्र व फूल माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर 151 पुरूष-महिलाओं के आंखों की जांच की गई। इस दौरान शिविर में आइक्यू सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जांच व आपरेशन कार्य आइक्यू सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिन तनेजा , अजय सिंघल, पवन तोमर, राजेश सैनी, शशिकांत, अनिल सिंघल, विपिन गोयल विजय सिंघल, राजू, जेपी धीमान, मुकेश जैन,संतोष मिश्रा, संजय कक्कड़ , बॉबी त्यागी,राजकुमार गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369