Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के आरसीई कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं अटल डिबेट क्लब द्वारा अटल भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, दस कॉलेज के 50 छात्र छात्राओं ने लिया भाग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भागीदारी कर दिए गए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विजेता रहे छात्र-छात्राओं को हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।रुड़की के आरसीई कॉलेज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं अटल डिबेट क्लब द्वारा आयोजित अटल भाषण प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न दस कॉलेज से 50 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में इंडिया गुड गवर्नेंस एवं मुफ्त खोरी की सरकार के खिलाफ जैसे विषयों पर छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाषण दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हरिद्वार पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी और कई कविताएं छात्रों के साथ सांझा कीउन्होंने कहा कि अटल के सिद्धांतों पर चलने वालों की कभी हार नहीं होती।

कार्यक्रम संयोजक प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा गौरव कौशिक ने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों का आत्मविश्वास पड़ता है। कॉलेज के निदेशक डॉ सत्येंद्र गुप्ता ने कहा युवाओं को प्रेरणा देने वाले हर कार्यक्रम हम हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रतियोगिता में विजेता पहले स्थान पर रुड़की कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के अमन दिवेदी दूसरे स्थान पर शिवानी शर्मा तथा तीसरे स्थान पर रिद्धि रही।विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु,चमन लाल डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर राम कुमार शर्मा, क्वाडरा आयुर्वेदा कॉलेज के डायरेक्टर मनोज गोयल,ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर मुनीष सैनी,पूर्व न्यायधीश आलोक सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा रजत गौतम,मंडल उपाध्यक्ष रुड़की जिला महामंत्री युवा मोर्चा कमल सैनी,अरुण शर्मा राजकमल पुंडीर,गोविंद पाल, कुशाग्र गर्ग, आदित्य सैनी,अभय कौशिक आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369