आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की। नेहरू स्टेडियम में नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के द्वारा आयोजित नील हिमालय मिनी यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन 2 टीमों के रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें पहला मुकाबला सीसीआर और रुड़की अंबर तालाब ईलवन के बीच रहा। नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के कोच देवेंद्र पोलू ने बताया कि सोमवार को खेले गए मुकाबले में पहला सीसीआर व अंबर तालाब ईलवन के बीच खेला गया, सीसीआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबर तालाब ईलवन के सामने 165 रन का लक्ष्य रखाजिसमें अंबर तालाब ने अपनी पारी में 9 विकेट देकर 165 रन के लक्ष्य को पूरा करते हुए विजय हासिल की।
दूसरे मुकाबले में सैनी क्रिकेट एकेडमी व मोक्ष ईलवन के बीच रहा जिसमें मोक्ष इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते अपने सभी विकेट देकर 120 रन का लक्ष्य सैनी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों के समक्ष रखा।जिसके बाद सैनी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी पारी में 6 विकेट देकर 4 विकेट से 120 रन बनाकर विजय हासिल की आज के मुकाबलों में पहले मुकाबले के मैन ऑफ द मैच अंबर तालाब टीम के खिलाड़ी शुभम रहे हैं जिन्होंने 31 रन बनाकर 2 विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में मैन ऑफ द मैच सैनी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी नवीन नेगी रहे जिन्होंने 5 विकेट लेकर 10 रन बनाए। इस दौरान आज के मुकाबले में नेहरू स्टेडियम में दर्शकों की काफी भीड़ नजर आई।
और शहर के दर्शकों ने रोमांचक खेल का लुफ्त उठायाआज की अतिथियों में क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक नील हिमालय आई सेंटर के डॉक्टर ए पी सिंह,पूर्व मेयर यशपाल राणा, व्यापारी नेता कमल चावला, अरविंद कश्यप मोहम्मद सरफराज, कोच पंकज शर्मा, सुधीर शर्मा, अमन वर्मा, दिविकचौहान, दीपक चौधरी, मंथन कुमार रहे। जिन्होंने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला