आरिफ़ नियाज़मंगलौर के नारसन क्षेत्र में लंबे समय से हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में भारतीय किसान यूनियन में भारी रोष है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के उप केंद्र पर ज़ोरदार धरना प्रदर्शन कर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को ज्ञापन सौंपा। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लोगों को विद्युत आपूर्ति सुधारने का आश्वासन दिया।
इलाके में कई सप्ताह से ऊर्जा निगम द्वारा लंबे समय तक के लिए विद्युत कटौती की जा रही थी। इससे किसानों व उपभोक्ताओं के कामकाज प्रभावित हो रहे थे। मंगलवार को विद्युत कटौती से नाराज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार राठी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताएवं इलाके के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर जाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।राठी का कहना था। कि इस समय किसानों को फसलों में सिंचाई की बेहद आवश्यकता है। लेकिन विद्युत कटौती होने से सिंचाई प्रभावित हो रही है।
इसके अलावा लोगों के विद्युत आधारित कामकाज भी प्रभावित हो रहे है। धरने पर पहुंचे ऊर्जा निगम के जेई ईश्वर चंद को भाकियू ने ज्ञापन भी सौंपा।उन्होंने जल्द ही आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। इस दौरान संजीव कुमार, मनीष कुमार, लोकेंद्र सिंह, मोनू, कपिल कुमार, श्रवण कुमार, बिट्टू, हरेंद्र आदि लोग मौजूद थे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला