आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में भारतीय किसान यूनियन बेदी ने आजाद नगर चौक को खुलवाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को एक ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन बेदी के दर्जनों कार्यकर्ता आज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राव मुशर्रफ के नेतृत्व में जॉइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन बेदी के नेताओं कहना है कि आजाद नगर चौक बंद होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यहां तक कि इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस आदि के लिए भी लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं जिसके लिए उन्होंने एसपी देहात को भी पिछले दिनों ज्ञापन सौंपा था और चौक खोलने की अपील की थी लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा आज तक भी आजाद नगर चौक नहीं खुल पाया है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश अध्यक्ष राव मुशर्रफ ने कहा कि आज़ाद नगर चौक पर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
अब किसानों को इस लड़ाई से प्रमुखता से लडी जाएगी। उन्होंने कहा कि जॉइंट मजिस्ट्रेट ने उन्हें तीन दिन का आश्वासन आज़ाद नगर चौक खुलवाने का आश्वासन दिया है उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं आशा है कि जल्द ही चौक खुल जाएगा।इस
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राव नावेद आलम, प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट राजीव यादव,विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मुदस्सीर आलम, मुनेश शर्मा जिला प्रभारी राव फुरकान अली, राव तनवीर आलम ,सोनू सचिन कुमार शर्मा,राव मुदस्सिर अली,मौलाना इनाम,आरीफ अली चौहान, सैफ तुर्क, भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश सयोंजक राव सज्जाद, हुस्ने मुबारक,प्रदेश उपाध्यक्ष, राव इमरान,प्रधान सफदर अली आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला