Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा नेता रामकुमार चौधरी के समर्थकों पर हुए हमले की ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और भाजपा के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने की निंदा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में भाजपा नेता रामकुमार चौधरी के समर्थकों पर हुए हमले के मामले में ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।इतना ही नहीं दोनों नेताओं ने हमले की इस घटना पर कड़ा रोष प्रकट किया है ।भाजपा के दोनों नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज मे नहीं होनी चाहिए इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि रामकुमार चौधरीऔर उनके समर्थकों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है जल्द ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में किसी को भी कानून हाथ मे लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती जिस तरह से भाजपा नेता रामकुमार चौधरी और उनके समर्थकों पर हमला हुआ है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और किरण चौधरी ने कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी ऐसी उन्हें आशा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता रामकुमार चौधरी पार्टी के निष्ठावान नेता हैं जो भाजपा ओबीसी मोर्चा में सह कोषाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि रामकुमार चौधरी एक व्यवहारिक व्यक्ति हैं जिनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं रहा है लेकिन कुछ लोग उनकी पार्टी में बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ऐसे उल्टे सीधे हमला करने पर आ गए हैं जिन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से रामकुमार चौधरी को इंसाफ दिलाये जाने की मांग की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369