आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की।तीन दिवसीय इनडोर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज समापन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है जीवन मे खेल बहुत आवश्यक है जिससे खिलाड़ियों का शरीर भी ठीक रहता है।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए,इससे युवाओं को जहां अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा ,वहीं उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भी मौका मिलता है।
मेयर गौरव गोयल ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों के जीवन को नए आयाम भी मिलते हैं आज देश के काफी खिलाड़ियों ने देश का नाम दुनिया मे रोशन किया है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। मेयर द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल आदि प्रदान कर उनका सम्मान किया गया तथा प्रबुद्ध जनों को भी शाल भेंट कर मेयर गौरव गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विनायक गुप्ता,वरुण सिंह एडवोकेट,संजीव कौशिक, राधे लाल शर्मा,किस्लेय कुमार सैनी,के पी सिंह,सीएम राणा,सोनू कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेसम्मानित खिलाड़ियों में नितिन,जितेंद्र,कमल,राजीव,पंकज त्यागी,सौम्या, सार्थक,अलीशा राजेंद्र,विनायक गुप्ता,बीडी गुप्ता,दिनेश आदि सहित अन्य खिलाड़ियों ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।आयोजन कर्ताओं द्वारा मेयर गौरव गोयल का भी टूर्नामेंट में पहुंचने पर बुके एवं शॉल देकर उनका सम्मान किया गया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला