आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की। नवयुवक क्रिकेट एकेडमी की ओर से नील हिमालय की ओर से आयोजित मिनी यूनिट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन रुड़की के नेहरू स्टेडियम में किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन पूर्व मेयर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल राणा एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ.एपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है। खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए खेलों से आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है खेल शारीरिक और मानसिक विकास करते हैं खेलों से मष्तिष्क का भी विकास होता है।
यशपाल राणा ने कहा कि खेलों में किसी की हार जीत नहीं होती है। बल्कि खेलों को लेकर रुचि बढ़ती है जीवन मे खेलों का अपना अलग ही महत्त्व है।उन्होंने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि हम अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलते थे। इसी तरह आप के साथ जो अगला खेल रहा है वह भी आपका भाई या साथी हो सकता है। क्रिकेट एकेडमी के संयोजक नील हिमालय के डॉ. एपी सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देना उनकी मासिक सोच है जिसको लेकर वह इस तरह के खेल आयोजनों में अपनी अहम भागीदारी समय-समय पर देते रहते हैं और उन्होंने कहा कि हम यदि खेल को बढ़ावा देंगे तो हमारे देश का भविष्य और उज्जवल होगा खिलाड़ियों को सभी को प्रोत्साहित करना चाहिए जीवन मे खेल बहुत ही आवश्यक है जो बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
मिनी कप क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजनकर्ता नवयुग क्रिकेट एकेडमी के कोच देवेंद्र पोलू ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल जिला हरिद्वार की 16 टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन मैच क्रिकेट टीम राइजिंग स्टार हरिद्वार और तोमर इलेवन रुड़की के साथ खेला गया। टॉस जीतकर राइजिंग स्टार हरिद्वार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी तोमर इलेवन की टीम 10 विकेट 90 रन बना सकी और राइजिंग स्टार टीम ने बड़ी आसानी से मैच जीत लिया ।
मैन ऑफ द मैच राइजिंग स्टार के अनुज गिरी को दिया गया।नील हिमालय मिनी यूनिटी कप के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मेयर कांग्रेस नेता यशपाल राणा एवं टूर्नामेंट के संयोजक नील हिमालय के डॉ. ए पी व्यापारी नेता अरविंद कश्यप ,अशोक पहलवान, व्यापारी नेता कमल चावला, एडवोकेट इंद्रपाल बेदी, पार्षदअनूप राणा, धीरज पाल, शक्ति राणा, व आशु गुप्ता,दीपक चौधरी,दिविक चौहान, मदन कुमार,गौरव आदि लोगों ने भी क्रिकेट मैच का पूरा आनन्द लिया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला