Jan Mudde

No.1 news portal of India

गाधारोना के गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना किसानों का जोरदार हंगामा, तौल लिपिक पर लगा भरस्टाचार का गंभीर आरोप,आनन फानन में तौल लिपिक को हटाया गया

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के गाधारोना गांव में उत्तम चीनी मील के गन्ना तौल पर घटतौली को लेकर सैंकड़ो गन्ना किसानों ने जमकर हंगामा काटा ।गन्ना किसानों का आरोप था कि तौल लिपिक कांटे पर लगातार घटतौली कर रहा है इतना ही नहीं किसानों से 60 किलो गन्ना प्रत्येक किसान से अधिक लिया जा रहा है।जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। अगर गन्ना किसान अतिरिक्त गन्ना ना दें तो तौल लिपिक गन्ना किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। तौल केंद्र पर पीने के पानी तक की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

इस दौरान तौल लिपिक की हरकत को देख किसान नेता राव आफताब और भारतीय किसान यूनियन रोड के प्रदेश महामंत्री राव चिश्ती के नेतृत्व में सैंकड़ो किसान गाधारोना के तौल केंद्र पर पहुंचे जहां उन्होंने तौल लिपिक को जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान गन्ना किसानों ने एक ऑडियो सुनाते हुए तौल लिपिक पर भ्र्ष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। इस दौरान किसानों का गुस्सा बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना तुरंत ही गन्ना समिति के अधिकारियों को दी सूचना मिलते ही गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के सचिव अनन्त सिंह और एससीडीआई बी के चौधरी अपने समस्त स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे

जहां उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं को सुनते हुए पूरे मामले की जांच प्रारंभ करदी ।इस दौरान गन्ना किसान बाहरी कांटों से तौल कर लाए गन्ने की पर्ची भी अधिकारियों को दिखाते नज़र आए। हालांकि इस दौरान गन्ना समिति के अधिकारियों को कांटे पर कोई खामी नज़र नहीं आई वहींतौल लिपिक पर कई गंभीर आरोपों और गन्ना किसानों के गुस्से को देखते हुए समिति के अधिकारियों ने गन्ना तौल केंद्र के लिपिक को तुरंत हटाने के आदेश जारी किए वहीं अब दूसरे लिपिक को कांटे की ज़िम्मेदारी दी गई है।फिलहाल गन्ना समिति अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे है। इस दौरान गन्ना किसानों की तौल लिपिक के साथ भी जमकर कहासुनी हुई। फिलहाल गन्ना समिति के अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर सैंकड़ों गन्ना किसानों को शांत कर मौके से लौटा दिया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369