Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की।आदर्श नगर वासियों ने मेयर गौरव गोयल को ज्ञापन सौंपकर आदर्श नगर स्थित जैन मंदिर के समीप किए गए अतिक्रमण को तत्काल रूकवाए जाने की मांग की

Spread the love

रुड़की।आदर्श नगर वासियों ने मेयर गौरव गोयल को ज्ञापन सौंपकर आदर्श नगर स्थित जैन मंदिर के समीप किए गए अतिक्रमण को तत्काल रूकवाए जाने की मांग की है।दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि आदर्श नगर निवासी शोभित गौतम ने अपने वेंकट हॉल के समीप अवैध पार्किंग के रूप में अतिक्रमण कर रखा है,जिसके चलते लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा नाले के ऊपर भी सलेब डालकर अतिक्रमण कर लिया है,जिसे तत्काल हटाया जाए।मेयर गौरव गोयल ने उक्त् मामले को लेकर नगर निगम अधिकारी को निर्देशित किया है।ज्ञापन देने वालों में उमेश प्रधान,सुशील कुमार,मनीष,रवि तिवारी, मीनाक्षी गोस्वामी,आदेश देवी,संजय बजरंगी,विशाल गोस्वामी आदि प्रमुख हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369