आरिफ़ नियाज़ी
लंढोरा नगर पंचायत पर लग रहे भरस्टाचार के आरोपों का भाजपा नेता और सभासद मनोज नायक ने करारा जवाब दिया है।मनोज नायक ने कहा कि नगर पंचायत लंढोरा में किसी तरह का कोई भी भरस्टाचार या विकास कार्यो की धीमी रफ्तार नहीं है कुछ लोग नगर पंचायत को बदनाम करने की साजिश रच रहे है जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे। मनोज नायक ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि चार साल पहले के लंढोरा विकास में और अब के विकास में ज़मीन और आसमान का अंतर है वर्तमान में कोई गली मोहल्ला ऐसा नहीं है
जिसमे सड़के पक्की ना हों पूरे कस्बे में साफ सफाई के बेहतर इंतज़ाम पेयजल आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए लगातार कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। नायक ने कहा कि कस्बे के ज़रूरत मंद लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना भी शामिल है। प्रधानमंत्री आवास योजना से बेघर लोगों को आसानी से आवास आवंटित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लंढोरा नगर पंचायत के चेयरमैन की जितनी तारीफ की जाए वह कम है उन्होंने सभी सभासदों से बेहतर तालमेल और उनके सहयोग से कस्बे को विकास के नए आयाम दिए हैं जिसे जनता भी भली भांति देख रही है ।उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए ज़रूर विरोध कर सकते हैं लेकिन यहां कोई विरोधी भी नहीं है सभी लोग कस्बे का चहुंमुखी विकास के लिए गंभीर है और सरकार विकास पर ध्यान भी दे रही है।आने वाला समय भी कस्बे के विकास के लिए बेहतर साबित होगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला