Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने बताया कि माह के अंत में आगामी होने वाली बोर्ड की बैठक में नगर हित के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए जाएंगे

Spread the love

रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने बताया कि माह के अंत में आगामी होने वाली बोर्ड की बैठक में नगर हित के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए जाएंगे।बताया कि नगर की सभी लीज से संबंधित संपत्तियों को बोर्ड में लाकर उनका निराकरण किया जाएगा तथा निगम की संपत्ति के नाम परिवर्तन संबंधी जो भी समस्या है,उसका भी निराकरण करना प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।मेयर गौरव गोयल जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में माह के अंत में होने वाली बोर्ड बैठक में लीज संबंधित सभी प्रस्ताव रखे जाएंगे। उन्होंने सभी लीज धारकों से कहा कि अपने-अपने प्रार्थना पत्र,कागजों सहित नगर निगम में जमा करा दें,ताकि आगामी बोर्ड बैठक में रखा जा सके और निगम संपत्ति का नाम परिवर्तन संबंधित विषयों का भी शीघ्र समाधान किया जा सके।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369