Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर गंगनहर पटरी पर बाइक सवार ने साइकिल को मारी टक्कर,बाइक सवार की मौत, बिहार का निवासी था मर्तक राजेन्द्र

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर गंगनहर पटरी पर बाइक और साइकिल की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि साइकिल सवार को मामूली चोट लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मर्तक युवक के शव को 108 एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम पर सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है । मर्तक कि पहचान राजेन्द्र के रूप में हुई है जो बिहार के गोपालगंज का निवासी था ।

राजेन्द्र मंगलौर की किसी फैक्ट्री का कर्मचारी था जो मुंडियाकी गांव में किराए का आवास लेकर रह रहा था।फिलहाल पुलिस ने मर्तक के परिजनों को सूचना दे दी है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राजेन्द्र के सड़क पर सर लगने से मौत का कारण बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369