आरिफ़ नियाज़ी
आर्य समाज नंद विहार रुड़की द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में भाग लिया और राष्ट्र कल्याण की कामना की।रुड़की की नंद विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण चौधरी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति जी एवम अन्य अतिथियों ने बृहद यज्ञ में भागीदारी दी।
इसके उपरांत आर्य समाज नंद विहार के कॉलोनी वासियों ने प्रधान हरपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में दोनों पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और आर्य समाज की पुस्तकें “सत्यार्थ प्रकाश” भेंट की। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि नंद विहार वासियों ने जो उन्हें सम्मान दिया है उसके लिए वह आभारी है और उनकी हर संभव मदद के लिए हर समय तैयार रहेंगे। इसके साथ ही सरल सौम्य व्यवहार के व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने बता दिया है कि पार्टी अनुशासन का पालन करने वाले लोगों को आगे बढ़ाने का काम करती है। जिला अध्यक्ष भाजपा शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वही लोगों द्वारा जो प्यार उन्हे दिया जा रहा है उसके लिए भी वह उनके ऋणी रहेंगे।
पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आम कार्यकर्ता को उच्च से उच्च पद तक लेकर जाती है उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक साधारण किसान परिवार के व्यक्ति को जिला पंचायत अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है वह कार्यकर्ता के सम्मान को दर्शाती है।
कार्यक्रम में मंडी समिति अध्यक्ष बृजेश त्यागी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुनीष सैनी जी सतीश सैनी, एडवोकेट श्री नवीन जैन जी।प्रवेश धीमान, पुष्पेन्द्र आर्य,जवाहरलाल आर्य,सुखबीर आर्य, विपिन सैनी,नीरज सैनी, दीपा सैनी, पूजा,प्रियंका आर्य,दीपचंद सैनी,बृजमोहन सैनी, संदीप रघुवंशी,गौरव त्यागी,अनीस गौड विनोद धीमान जी, श्री रतनलाल सैनी जी, डॉ श्री जयपाल सैनी जी,पवन जी,तेजपाल जी आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला