Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर ब्लॉक प्रमुख समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष का उनके आवास पर फूल मालाओं से किया ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़कीं भाजपा के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ता लगातार स्वागत करने में जुटे हुए हैं। खानपुर से ब्लॉक प्रमुख समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने इसके लिए केंद्रीय और प्रदेश पार्टी नेतृत्व का आभार भी जताया।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कोई भी चुनाव हो उसके लिए हमेशा तैयार रहती है लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है लोकसभा चुनाव में पार्टी का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ज़िले के पंचायत चुनाव में भाजपा ने साबित कर दिया कि उनके सामने दूसरी पार्टियां कहीं नही टिकती यही आलम लोकसभा चुनाव में भी रहेगा। गांव गांव की जनता अब भाजपा से जुड़ चुकी है यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे मजबूत पार्टी बन चुकीहै।

शोभाराम प्रजापति ने पार्टी के सभी कार्यक्रताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी और संगठन को मज़बूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। शोभाराम ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सासंद रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार ज़िले में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए है जिन्हें आज तक भी कोई नहीं करा पाया। उन्होंने कहा भाजपासभी वर्गों को साथ लेकर चलना जानतीहै।

इस मौके पर खानपुर ब्लॉक प्रमुख मनीष चौधरी,सूर्यवीर मलिक,प्रधान अक्षय सैनी,पिरान कलियर भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य,ज़िला मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा बिजेंद्र पाल,यशपाल सैनी,और जितेंद्र कुमार ने जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369