आरिफ़ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह पर उर्स की समाप्ति के बाद जुमेरात के दिन भी बड़ी संख्या में ज़ायरीन कलियर शरीफ दरगाह पर पहुंचे जहां उन्होंने दरगाह पर चादर और फूल पेश करते हुए देश प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं मांगी ।
गौरतलब है कि हाल ही में साबिर साहब का सालाना उर्स समाप्त हुआ है जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी ज़ायरीन बड़ी संख्या में कलियर शरीफ पहुंचे थे।अब उर्स की समाप्ति के बाद आज जुमेरात के दिन भी देश के कोने कोने से हज़ारों की संख्या में ज़ायरीन कलियर शरीफ पहुंचे हैं माना यह जाता है कि जो भी शख्स साबिर साहब की दरगाह में पहुंचकर अपनी मन्नत मुरादें मांगता है उस की मुराद ज़रूर पूरी होती है।
साबिर साहब अपने दर से किसी को भी निराश नहीं लौटाते। यही कारण है कि आज भी साबिर साहब के दरबार मे पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,यूपी, राजस्थान के ज़ायरीन बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।देर रात तक दरगाह परिसर लोगों की भीड़ से भरा रही जो दरगाह में अपने देश और प्रदेश की खुशहाली और सलामती की दुआएं मांगते नज़र आए।कलियर में उमड़ी भीड़ से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिले हैं और वह काफ़ी उत्साहित भी नज़र आ रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला