आरिफ़ नियाज़ी
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और सभी जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह इस बार एक मिसाल बनेगा जिसके लिए अभी से बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू हो चुकी है। हरिद्वार में 18 अक्टूबर को होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में जहां प्रदेश के मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने की संभावना हैतो वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अलावा भाजपा संगठन से जुड़े कई बड़े लोग भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
हरिद्वार जिला पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज रुड़की के एक निजी होटल में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी निर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई थी जिसमें शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने किरण चौधरी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया ।इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि इस बार का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार के जिला पंचायत के चुनाव में अधिकांश नए चेहरे जीत कर आए हैं जो पहली बार ज़िला पंचायत सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।
किरण चौधरी ने कहा कि ज़िला पंचायत हरिद्वार गांव गांव में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराएगा। उन्होंने सभी सदस्यों को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने का आह्वान भी किया।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि पहली बार भाजपा को बोर्ड बना है जिसमें सभी धर्मों और जातियों के लोग शपथ लेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज़िला पंचायत एक परिवार है जिसमे सभी धर्मों के लोग इस बार अपने अपने क्षेत्र की नुमाइंदगी करेंगे।
इस दौरान जिला पंचायत के नव निर्वाचित ज़िला उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही विकास को प्राथमिकता दी है ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि शपथ ग्रहण को लेकर सभी तैयारिया पूरी हो चुकी हैं सभी जिला पंचायत सदस्यों में शपथग्रहण को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस दौरान भाजपा नेता अशोक चौधरी, चौधरी नेत्रपाल सिंह, सचिन कुमार, मोनू कुमार, राजपाल सिंह, राजू, हाकम सिंह,भाजपा नेता मुनीर आलम,प्रदीप चौहान, श्रीमती दर्शना,चौधरी अंशुल, अमित चौहान, फारूक अली, मोहम्मद शहजाद,राजवीर सिंह कश्यप, किशन पाल कश्यप, अंकित कश्यप, मीनाक्षी चौहान, हेमंत चौहान, विमलेश चौहान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।वहीं ज़िला पंचायत हरिद्वार के अपर मुख्य नगर अधिकारी बीसी छिमवाल,मुख्य अभियंता महेश विशनोईआदि भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला