Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियन्ता ने किया रायपुर और हिमालयन बिजली घर का औचक निरीक्षण, सब स्टेशनों को बनाया जाएगा और बेहतर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं ऊर्जा निगम दीपावली के त्यौहार से पहले बिजली की लाइनों , जर्जर ट्रांसफार्मर और सब स्टेशनों को बेहतर बनाने की कवायद में जुट गया है।रूड़कीं ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता दीपावली से पहले बिजली लाइनों और सब स्टेशनों के रखरखाव को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं । अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा द्वारा आज भगवानपुर के शाहपुर के 33kv फीडर का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहां की अव्यवस्थाओं को देखा जहां उन्होंने ज़रूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता मुनीष चंद्रा ने सभी लाइनों की पेट्रोलिंग, जम्पिंग,और बिजली लाइनों के बीच आने वाली पेड़ों की कटाई छटाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए हैं ।

उन्होंने अनावश्यक रूप से शटडाउन ना लेने और उपभोक्ताओं की समस्या का तुरंत निदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी लाइन में फाल्ट की शिकायत आती है तो उसे गंभीरता से लें। लाइनमैन और जे ई भी लाइनों का विशेष ध्यान रखें।अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा रायपुर के बाद रामनगर विधुत वितरण खंड के हिमालयन बिजली घर पर भी पहुंचे जहां पर पिछले लंबे समय से चले आ रहे पुराने पैनलों को बदलने के उन्होंने जे ई को निर्देश दिए जिसके लिए विभाग द्वारा इस्टीमेट तैयार कर विभाग को जल्द भेजा जाएगा।नए सब स्टेशन और पुराने हो चुके ट्रांसफार्मर के लिए भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं ।

अधीक्षण अभियंता मुनीष चंद्रा ने कहा कि विधुत लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है किसी भी स्टेशन पर कोई खामियां नहीं मिलनी चाहिए किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि जो ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द बदला जाए। नए सर्विस स्टेशन के लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द भेजा जाए ताकि किसी भी जगह बिजली की कोई परेशानी ना हो सके।

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि बिजली उपभक्ताओं को बेहतर से बेहतर सेवा देना उनका पहला मकसद है बिजली चोरी पर भी पहले से काफी लगाम लगी है लेकिन बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।इस दौरान अधीक्षण अभियंता के साथ एस डीओ उस्मान अली,जे ई आशीष कुमार, जे ई अमित त्यागी आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369