Jan Mudde

No.1 news portal of India

किशनपुर जमालपुर सीट पर सन्नी त्यागी की पत्नी प्रचार में सबसे आगे,सन्नी ने कहा क्षेत्र में होगा परिवर्तन, जनता चाहती है विकास

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

किशनपुर जमालपुर ज़िला पंचायत सीट पर  कांग्रेसी नेता सन्नी त्यागी  की पत्नी ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है उन्हें नन्हेड़ा अनन्तपुर और पुहाना  गांव के लोगों का भी भारी समर्थन मिल रहा है।  सन्नी त्यागी ने लोगों से वोट की अपील की है उनका कहा कि  क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है जिसके चलते उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जनता इस बार उनकी पत्नी को जिताने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए कोई नया नहीं है यह एक परिवार है लेकिन कुछ बाहरी लोग आकर चुनाव में हर हथकंडे अपनाकर भोली भाली जनता को गुमराह करने में लगे हैं जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे।

सन्नी त्यागी  का  ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया। सन्नी त्यागी  ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि  इस क्षेत्र के विकास के लिए जनता इस बार उन पर भरोसा करे और वोट दे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस बार जनता  उनकी पत्नी को जिताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ बुजुर्ग और नोजवान लोगों की दुआएं और आशीर्वाद  हैं जो इस बार परिवर्तन का संकेत दे रही हैं वह इस क्षेत्र की बदहाली दूर कर इसका विकास करेंगे।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सन्नी त्यागी ने विश्वास दिलाया कि इस बार अगर जनता ने उन्हें जिताने का काम किया तो जनता ही यहाँ का  प्रतिनिधित्व करेगी।उन्होंने कहा कि कुछ लोग तरह तरह की अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369