Jan Mudde

No.1 news portal of India

मानकपुर आदमपुर सीट पर किरण चौधरी मज़बूती से लड़ रहे चुनाव, ग्रामीणों का भी मिल रहा समर्थन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मानकपुर आदमपुर ज़िला पंचायत सीट पर भाजपा प्रतियाशी किरण चौधरी उर्फ राजेन्द्र ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है। खजूरी, भलस्वागाज़, और मानकपुर गांव में जनसंपर्क करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है जिसके चलते उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जनता इस बार भाजपा प्रतियाशी को जिताने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए कोई नया नहीं है यह एक परिवार है लेकिन कुछ बाहरी लोग आकर चुनाव में हर हथकंडे अपनाकर भोली भाली जनता को गुमराह करने में लगे हैं जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे।

किरण चौधरी का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया। किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसलिए इस क्षेत्र के विकास के लिए जनता इस बार भाजपा प्रतियाशी को वोट दे।उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमे सबसे अधिक सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि हैं लेकिन कुछ लोग भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहेहैं जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।इस मौके पर रियाज़,शमशाद,भुल्लन,अंकित,काला आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369