Jan Mudde

No.1 news portal of India

खेमपुर गांव में रास्ते को ठीक कराना एक प्रतियाशी को पड़ा भारी, पुलिस के साथ जमकर हुई नोकझोंक

Spread the love

शामिक

थींथौला के प्रधान पद के प्रतियाशी इस्तखार गौड़ को आचार संहिता के चलते रास्ते को ठीक कराना उस समय भारी पड़ गया जब वह ग्रामीणों के कहने पर एक रास्ते को ठीक करा रहे थे जैसे ही इसकी सूचना दूसरे पक्ष को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना आनन फानन में पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ इस्तखार गौड़ की जमकर कहासुनी हो गई।

जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।इतना ही नहीं पुलिस के साथ इस्तखार गौड़ की जमकर नोकझोंक भी हुई। इस्तखार गौड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली मंगलौर ले गई हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने इस्तखार गौड़ को छोड़ दिया।

दरअसल लंढोरा के खेमपुर गांव में इस समय पंचायत चुनाव में सभी प्रतियाशी वोट की अपील कर रहे हैं ऐसे में ज़िले में चुनाव आचार संहिता लगने के कारण कोई भी विकास कार्य शुरू नहीं कराया जा सकता। लेकिन दलित बस्ती में ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने जल भराव से निजात दिलाने के लिए रास्ते मे मिट्टी डलवानी शुरू की थी ताकि जलभराव की स्थिति ना रहे इसी दौरान इसकी शिकायत दूसरे पक्ष ने पुलिस प्रशासन से कर दी

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ इस्तखार गौड़ की जमकर कहासुनी हुई हंगामा इतना बढ़ा की पुलिस को प्रधान पद के प्रतियशी इस्तखार गौड़ को हिरासत में ले लिया और पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई लेकिन उसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने इस्तखार गौड़ को छोड़ दिया। जैसे ही इस्तखार गौड़ के समर्थकों को इसकी सूचना उनके समर्थकों को लगी तो वह भी कोतवाली पहुंच गए ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369