Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान,अपने को उपेक्षित ना समझें कार्यकर्ता- वीरेंद्र जाति

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जात्ति ने नन्हेड़ा अनंतपुर पहुंचकर आयरन एंड हार्डवेयर की एक दुकान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री एवं जिला पंचायत  सफरपुर सरकडी के प्रतियाशी  मोहम्मद अयाज भी शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि इस बार कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय है।कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं इस बार कांग्रेस का जिला पंचायत  बोर्ड  बनने जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की  कांग्रेस संगठन ने पार्टी कार्यकर्ताओ को चुनाव में ज़िम्मेदारी दी है ।

कांग्रेस में किसी तरह का कोई मनमुटाव या कलह नहीं है सभी कार्यकर्ता एकजुट  होकर पार्टी को मज़बूत कर रहे हैं जिसे पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया वह चुनाव लड़ रहा है।कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है  जो सब की पसंद बन चुकी है।उन्होंने कहा कि  उन्हें पार्टी का काम करना है जहां जहाँ भी कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में प्रतियाशी हैं उन्हें जिताने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता निष्ठावान होता है जो अनुशासन में रहकर पार्टी के लिए काम करता है ।उन्होंने  कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा किसी को निराश नहीं किया जाएगा। वहीं इस दौरान सफरपुर सरकडी सीट से पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद अयाज़ ने कहा कि इस बार सफरपुर सीट पर जनता उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।

उन्होंने कहा कुछ लोग बौखलाकर उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं जिन्हें जनता भली भांति जानती है ।इस बार अगर उन्हें जनता ने मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।इस मौके पर  एजाज़ प्रधान,विकास सैनी,अनीस प्रधान,पप्पू प्रधान और फरीद अहमद आदि सैंकड़ो लोग  मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369