Jan Mudde

No.1 news portal of India

सफरपुर सरकडी ज़िला पंचायत सीट पर शाहीन प्रधान की पत्नी हुमैरा ने किया प्रचार तेज़,भीम आर्मी का भी मिला समर्थन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

सफरपुर सरकडी ज़िला पंचायत सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबले के आसार हैं। इस सीट पर हुमैरा पत्नी शाहीन प्रधान ने मज़बूत दावेदारी पेश कर मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।हुमैरा के पति शाहीन प्रधान चार योजनाओं में प्रधान रह चुके हैं।शाहीन का दावा है कि इस बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिताने का मन बना लिया है जीत उनकी पक्की है। शाहीन प्रधान को आज भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी का भी समर्थन मिल गया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि शाहीन प्रधान ने जनता के बीच रहकर जनता की सेवा की है ।

उन्होंने कहा कि शाहीन प्रधान ने कोरोना काल मे लोगों की सेवा की है।वहीं शाहीन प्रधान ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका दिया तो इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा यहां विकास की नई इबारत लिखो जाएगी।जनता ही यहां की जिला पंचायत सदस्य होगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369