आरिफ़ नियाज़ी
जौरासी ज़बरदस्तपुर ज़िला पंचायत सीट पर भाजपा इस बार काफी मजबूत दिखाई दे रही है भाजपा ने इस बार प्रमुख समाजसेवी और कारोबारी अशोक राणा की पुत्रवधु वंदना राणा को प्रतियाशी बनाकर मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। माना यह जा रहा है कि अशोक राणा पिछले लंबे समय से जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करते आए हैं जिनका उन्हें लाभ मिलना तय है।अशोक राणा अपनी पुत्रवधु को जिताने के लिए दिन रात एक किये हुए हैं।

अशोक राणा का कहना है कि जौरासी जबरदस्तपुर ज़िला पंचायत क्षेत्र लंबे समय से विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है अगर क्षेत्र की जनता ने उनकी पुत्रवधु को इस बार मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।उन्होंने अपने चुनावी कैम्प कार्यालय पर भारी समर्थकों के बीच कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है अब ज़िला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का ही बनने जा रहा है इसलिए अब तेज़ी से ज़िले का विकास होगा।उन्होने कहा कि भाजपा ही इस क्षेत्र का विकास कर सकती है पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी का भी उन्हें आशीर्वाद मिल चुका है।
भाजपा सरकार इस क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास करेगी। अशोक राणा ने कहा कि वंदना राणा बुक्कनपुर,नगला इमरती, जौरासी जबरदस्तपुर,थीथौला,शिकारपुर, हज्जरपुर और गाधारोना गांव में जाकर लोगों से वोट देने की अपील की।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राव फुरकान ने कहा कि भाजपा ही इस प्रदेश और ज़िले का विकास कर सकती है।विकास को गति देने के लिए अशोक राणा की पुत्रवधु वंदना राणा को जितना बेहद ज़रूरी है उन्होंने क्षेत्र की अवाम से अपील करते हुए कहा कि इस बार अशोक राणा को मजबूत करें और उन्हें जिताने का काम करें। वहीं वंदना राणा के पति रविन्द्र राणा ने भी खासतौर पर युवाओं से अपील की है कि इस बार उन्हें मौका दें ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।राणा ने कहा कि वह जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला