Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रीमियम ब्यूटी पेजेंट ग्लैम गाइडेंस मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 में डीपीएस रानीपुर की छात्रा कवीशा वर्मा ने हासिल की जीत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

प्रीमियम ब्यूटी पेजेंट ग्लैम गाइडेंस मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 में उत्तराखंड के हरिद्वार की डीपीएस रानीपुर छात्रा कवीशा वर्मा   ने जीत हासिल की!कविशा तत्कालीन मुख्यशिक्षाधिकारी डॉ.पुष्पारानी वर्मा की छोटी सुपुत्री हैं!
गुड़गांव में 28 अगस्त को ग्लैम गाइडेंस मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। जिसमें पूरे भारत से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। भारत के सभी फाइनलिस्ट ने अपनी-अपनी संस्कृति दिखाई और अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। ये सभी प्रतिभागी देश के लगभग सभी राज्यों से आए थे।

खिताब जीत कर लौटी कविशा वर्मा ने बताया कि  सभी फाइनलिस्ट को प्रतियोगिता से पूर्व ग्लैम गाइडेंस द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें कैटवॉक, कोरियोग्राफी, इमेज कंसल्टिंग, चिंता प्रबंधन, शारीरिक फिटनेस और अन्य महत्वपूर्ण ग्रूमिंग और प्रशिक्षण सिखाया गया।
उन्होने बताया कि ग्लैम गाइडेंस मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर प्रतियोगियों का परीक्षण करती है तथा विजेताओं का चयन भी एक कठोर जूरी द्वारा किया जाता है।

ग्लैम गाईडेंस मिस इंडिया 2022 बनी कविशा वर्मा बताती है कि उनका जन्म बरेली में हुआ था पूर्व मिस वर्ड प्रियंका चोपडा का भी वही से ताल्लुक है वे बचपन से प्रियंका को ही अपना आदर्श मानती हैं!  बकौल कविशा “मेरे मम्मी-पापा ने मुझे जीवन दिया, मैं जो भी हूं उन्हीं के कारण हूं, मेरे मॉ (जो कि शिक्षाधिकारी रही) ने मुझे हर वक्त गाइड किया , मुझे सही-गलत बताया मेरे जीवन में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति  मेरी मॉ ओर पापा ही है । वह करुणा, मूल्यों, बुद्धिकौशल की पर्याय हैं। उनका मार्गदर्शन और आशीष ही है जो मैं आज यहां तक पहुंची हूं।’
वे बालिका शिक्षा तथा बालिकाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना चाहती है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369