आरिफ़ नियाज़ी
इस समय रूड़कीं के चारों ओर गणेश उत्सव की बड़ी धूम है एक तरफ जहां वयापार मंडल के द्वारा गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई वहीं इस बार श्री गणेश उत्सव मंडल द्वारा भव्य गणेश स्थापना हरमिलाप धर्मशाला में स्थापित की गई जो पांच दिन चलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में गणेश जी के भक्तों ने पूजा अर्चना की।इस मौके पर हरमिलाप धर्मशाला में पंडित जी द्वारा विधि विधान के साथ गणपति प्रतिमा की पूजा अर्चना कराई गई पूजा अर्चना के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता और नितिन गोयल के साथ साथ शहर के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे जिनमे महिलाएं भी शामिल रहीं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि इस बार देवताओं में सर्वप्रथम गणेश जी का पूजा का विधान है गणपति महाराज सभी के देवताओं में अग्रणीय माने जाते हैं जो भी गणेश जी से मांगा जाता है गणेश जी किसी को भी निराश नहीं करते आज पूरा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गणेश महोत्सव की धूम है । उन्होंने बताया कि नेहरू स्टेडियम, नगर निगम,आई आई टी और हर्मिलाप धर्मशाला में गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है गणेश जी के भक्तों में भारी उत्साह है। इस मौके पर सचिन गुप्ता ने कहा कि गणेश जी के भक्तों में इस बार भारी उत्साह है गणेश जी की पूजा अर्चना कर अपने देश और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी हैं।
प्रमुख समाजसेवी नितिन गोयल ने बताया कि आज हरमिलाप धर्मशाला में गणपति की स्थापना की गई है शाम के समय आरती का कार्यक्रम रहेगा। एक सितंबर को आरती और पूजन ,सत्यनारायण कथा शाम के समय आयोजित की जाएगी।
गोयल ने बताया कि 2 सितंबर को प्रात पूजन 8:30 बजे सुंदरकांड शाम 5:00 बजे से और रात्रि में आरती होगी।
उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को प्रातः पूजन 8:30 बजेखाटू श्याम भजन संध्या शाम 5:00 बजे रात्रि आरती 9:30 बजे से एवं रात्रि प्रीतिभोज 4 सितंबर को प्रातः पूजन 8:30 बजे दोपहर 12 छप्पन भोग का प्रसाद और दोपहर 12:30 बजे से भंडारा 3:00 बजे तक शाम को गणेश जी का कीर्तन 4:00 बजे से गणेश जी की सवारी बैंड बाजों के साथ बड़े धूमधाम से 4:30 बजे से हर मिलाप धर्मशाला साकेत कॉलोनी से नहर किनारे तक जाएगी
उन्होंने बताया कि तत्पश्चात बड़े धूमधाम के साथ गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा।इसमौके पर अमित उर्फ टोनू, सतपाल अरोड़ा,अशोक अरोड़ा,राकेश गोयल एडवोकेट,आँचल सेठी,मनोज गोयल उर्फ सोनू,शंशाक वालिया, मनीष गुप्ता,शोभित कुच्छल,गौरव अरोड़ा,मंनीत अरोड़ा,मयंक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला