Jan Mudde

No.1 news portal of India

माहीग्रान वार्ड में मेयर गौरव गोयल ने सीसी रोड का फीता काट किया कार्य शुभारंभ, पार्षद प्रतिनिधि मुस्तकीम उर्फ काला रहे मौजूद

Spread the love

शामिक

रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मुझे पारदर्शिता के साथ सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जा रहा है।माहिग्रान वार्ड बनने वाली सीमेंटेड सड़क का फीता काट कार्य शुभारंभ करते हुए मेहर गौरव गोयल ने कहा कि इस वार्ड में काफी समय से पक्की सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी,जिसे पार्षद के प्रयासों से अब पूरा कराया जाएगा।

पार्षद प्रतिनिधि मुस्तकीम उर्फ काला ने कहा कि वह अपने वार्ड के विकास के लिए प्रयत्नशील है और उनके वार्ड में जो भी समस्या है उसका निराकरण बहुत तेजी से किया जाना उनका प्रयास है।उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट,नालियों का निर्माण,जल निकासी आदि जो भी समस्या है,उसका निस्तारण बहुत जल्दी किया जाएगा।इस अवसर पर रियासत अली,ठाकुर श्याम सिंह,सोनू ठाकुर,नसीम अहमद,बबलू,सलमान,राजू,शमीम अहमद,परवेज आलम,तालिब हुसैन, मोहम्मद रिजवान,मोहम्मद समून आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369