आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं नगर निगम की बोर्ड बैठक में दुकानों के किराए व्रद्धि किये जाने से नाराज़ दुकानदारों में भारी रोष है।सभी दुकानदारों ने मंगलवार को भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को अपनी इस समस्या से अवगत कराया है जिसके बाद भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह इस सम्बंध में मुख्य नगर अधिकारी से वार्ता करेंगे।दुकानदारों परेशान होने की आवश्यकता नही है।
दरअसल रूड़कीं मेन बाजार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम में किराया बढ़ोतरी के विरोध में विधायक प्रदीप बत्रा जी से मिला, जिसमें निगम के बेतहाशा किराया वृद्धि का विरोध किया गया और न्याय की मांग की गई, प्रतिनिधिमंडल में मेन बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभजोत सिंह नामधारी, कोषाध्यक्ष लखबीर सिंह, उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा,हरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, रोबिन पाहुजा, मनोज वाधवा, चंदन अनेजा, महेश खन्ना, अशोक कोहली, मनमीत सिंह, मनीष अग्रवाल, अरविंद सैनी मेहरबान, मुकर्रम नौशाद, सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।
सभी ने कहा कि इस महंगाई के दौर में नगर निगम दुकानों का किराया बढ़ाने जा रहा है जिससे दुकानदार बेहद परेशान हैं अगर ऐसा हुआ तो दुकानदार सभी अपनी दुकानों को छोड़ देंगे जिसकी ज़िम्मेदारी प्रशासन कि होगी।इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह इस बाबत निगम अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला