आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सालियर से मंगलौर को जा रहे बाईपास पर पनियाला के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शव को बरामद किया है। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से सतवीर निवासी इक्कड़ थाना पथरी ज़िला हरिद्वार के रूप में हुई है। मृतक की गला रेत कर हत्या की गई है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मृतक के परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। बताया गया है कि युवक पंजाब जाने के लिए सोमवार की शाम को घर से निकला था।
उसके साथ दो युवक और थे जो उसे अपने साथ ले गए थे घटना की सूचना मिलते ही सीओ रुड़की विवेक कुमार और कई पुलिस थानों की पुलिस पहुंची है। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मर्तक के पास से उसका मोबाइल भी पुलिस को नहीं मिला है। सीओ रूड़कीं विवेक कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा पुलिस सभी तथ्यों को जोड़कर जांच कर रही हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला