Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के नेहरू स्टेडियम में 31 अगस्त से रहेगी गणेश महोत्सव की धूम,रंगारंग कार्यक्रमो के साथ होगा डांस प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में इस बार गणेश महोत्सव की बड़ी धूम रहेगी। हर हर महादेव सेवा मंडल द्वारा इस बार गणेश महोत्सव का शुभारम्भ 31अगस्त से नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम 31अगस्त की शाम को आयोजित किये जायेंगे। गणेश महोत्सव में इस बार डांस कम्पटीशन के साथ साथ भव्य रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। एक प्रेस वार्ता के दौरान श्री हर हर महादेव सेवा मंडल के अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी कमल चावला, सरंक्षक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता और पंडित जगदीश पैन्यूली ने बताया कि इस बार रूड़कीं मे गणेश महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा।

डांस कम्पटीशन में प्रतिभाग करने वाले प्रथम पुरस्कार 11 हज़ार जबकि द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये रखा गया है। सचिन गुप्ता और समिति के अध्यक्ष कमल चावला ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शील्ड देकर सम्मनित भी किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रंगारंग और डांस प्रतियोगिता में केवल धार्मिक और देशभक्ति के गीत ही चलेंगे। बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फार्म कमल चावला पटाखे वालों के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 अगस्त तक ही फार्म मिलेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने बताया कि 31 अगस्त को नेहरू स्टेडियम में बड़े पंडाल में गणेश जी की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। गणेश जी की पूजा के आयोजन की तैयारी भी जोरों पर चल रही है।प्रेस वार्ता में जहां कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहेंगी वहीं कार्यक्रम के आयोजन में कमल चावला उनकी पत्नी रुचि चावला, सचिन गुप्ता उनकी पत्नी पूजा गुप्ता, हेमेंद्र चौधरी,
और सौरभ चौरसिया ,विभोर खन्ना, वैभव गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369