Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में ब्राह्मण समाज बंटा दो गुटों में, अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कुछ लोग फ़र्ज़ी संगठन बनाकर करोड़ों की संपत्ति हथियाना चाहते हैं

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में ब्राह्मण समाज अब दो गुटों में बंटा दिखाई दे रहा है जहां 22 अगस्त को हुए ब्राह्मण समाज के एक गुट को सतीश शर्मा गुट ने फ़र्ज़ी करार दिया है।तो वहीं अपने गुट को ही असली ब्राह्मण समाज का संगठन भी बताया है।उन्होंने जे पी शर्मा पर आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले तक जे पी शर्मा सुरेश शर्मा का कड़ा विरोध कर रहे थे लेकिन अचानक वह सुरेश शर्मा के पक्ष में पहुंच गए और ब्राह्मण समाज के दो गुट कराने वालों में जे पी शर्मा की अहम भूमिका है।

 ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि जो लोग ब्राह्मण समाज का फ़र्ज़ी संगठन बनाकर समाज को गुमराह  करने की कोशिश कर रहे हैं  ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार के साथ साथ उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।सतीश शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग परशुराम भवन पर कब्जा करना चाहते हैं इसी लिए फ़र्ज़ी तरीके से संगठन बनाकर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

रूड़कीं के परशुराम धर्मशाला में भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उन्हें 12 संरक्षको द्वारा अध्यक्ष चुना गया था लेकिन उसके बाद भी सुरेश शर्मा अपने आपको अध्यक्ष बताते  रहे। उन्होंने कहा कि अब कुछ षड्यंत्रकारियों ने एक बार फिर से सुरेश शर्मा को अध्यक्ष बनने के साथ कुछ अन्य लोगों को फर्जी बैठक कर पदाधिकारी नियुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव से लेकर चुनाव अधिकारी तक फर्जी थे और कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए  एन सी सी छात्रों को बुलाया गया था जो कि समाज के नही थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सभासद जेपी शर्मा ने इसका षड्यंत्र रचा यह लोग परशुराम भवन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ समाज की ओर से तहरीर दी जायेगी।

जेपी शर्मा और उनके साथ गुट का समाजिक बहिष्कार किया जाता है। आरोप लगाया कि जिन लोगों ने ब्राह्मण समाज की संपत्ति बीएसएम को कब्जा करने का काम किया है अब वह परशुराम भवन को कब्जाने चाहते हैं।उन्होंने कहा कि उन लोगों को अब समाज के किसी कार्यक्रम में भी आमंत्रित नहीं किया जाएगा। अनिल शर्मा ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण समाज ऐसे असामजिक तत्वों का बहिष्कार करता है। उन्होंने कहा कि जो फर्जी कार्यकारिणी घोषित की गई है और उनको जिनका संरक्षण प्राप्त है उन सभी का बहिष्कार समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से किया है।
प्रेस वार्ता में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन
दिनेश कौशिक, हितेश शर्मा, रत्नकार शर्मा, बिट्टू शर्मा, अंकित शर्मा, सौरभ भूषण शर्मा,धर्मवीर शर्मा, आदित्य शर्मा, विनय शर्मा, प्रमोद शर्मा, वैद्य टेक बभल्भ, पवन कुमार भारद्वाज,रोहित शर्मा, शिव कुमार भारद्वाज,दीपक भारद्वाज, सुधीर शांडिल्य, अमित दीक्षित, सचिन शास्त्री,अरविंद गौतम,शोभित गौतम, सुधांशु वत्स आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369