शामिक
भगवानपुर के कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तीरथ पाल का ऑडियो वायरल होने के बाद तीरथ पाल ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है।तीरथ पाल का आरोप है कि कुछ लोग उनकी क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता को देखकर बौखला गए हैं जिसके चलते उनके खिलाफ कुछ नेता बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। तीरथ पाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उनका परिवार इस बार भी ज़िला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है जिसमें उन्हें जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। लेकिन जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनता में बढ़ते जनाधार को देखकर कुछ लोग बौखला गए हैं इसलिए ऐसे लोग उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं
जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ ऑडियो वायरल करना भी उसी का एक हिस्सा है उन्होंने इस बाबत भगवानपुर पुलिस को तहरीर दी है ताकि आरोपी पकड़ा जा सके उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो सके। तीरथ पाल ने कहा कि उन्हें उनके समर्थकों के लगातार फोन आ रहे हैं समर्थकों में भी ऑडियो वायरल करने वाले के खिलाफ भारी रोष है आरोपी युवक ने पहले भी उनके मुंशी पर हमला किया था आरोपी ब्लैक मेलर है जो इस तरह के हथकंडे अपनाकर समाज के सीधे साधे लोगों को ब्लैक मेल कर उनसे धन वसूलता है।
उन्होंने कहा कि इस ऑडियो से उनके मान सम्मान को गहरा आघात पहुंचा है जो ऑडियो उनकी बताई जा रही है यह उनकी नहीं है।उन्होंने कहा कि वह आरोपी युवक के खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज कराएंगे। गौरतलब है कि हाल ही में एक ऑडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तीरथ पाल का बताया गया है।फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से भगवानपुर पुलिस को तहरीर मिली है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला