Jan Mudde

No.1 news portal of India

ढंडेरा में भाजपा में शामिल हुए नेताओं का हुआ बड़ा विरोध, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन और पूर्व प्रधान ने लगाया ऐसे नेताओं को मौकापरस्त होने का गंभीर आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के ढंडेरा पहुंचे भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट  के सामने खानपुर क्षेत्र के लोगों ने आज पार्टी में शामिल होने वालों का ज़ोरदार  विरोध शुरू कर दिया। दरअसल लक्सर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन चौधरी  महिपाल  सिंह और पूर्व प्रधान नितिन चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ मौकापरस्त लोग पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं उत्तराखंड में सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वो उल्टे सीधे काम करना चाहते हैं जबकि पिछले लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो रहा है आज भी पुराने कार्यकर्ता अपने आपको बेहद उपेक्षित महसूस कर रहे हैं ।

भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में नाकाम साबित हो रही है पूर्व गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी महिपाल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि जो लोग आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं उनका कोई वजूद नहीं है यह लोग मौकापरस्त है अवसरवादी हैं और मौका देख कर ही यह पार्टी को अदलते  और बदलते रहते हैं ।उन्होंने आरोप लगाया कि भजपाबमे शामिल होने वालों को  उम्मीद थी कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तब यह लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए लेकिन ऐसा नहीं हुआ प्रदेश में भाजपा की सरकार आई प्रदेश की बागडोर पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में संभाली जिससे प्रदेश का बड़े पैमाने पर विकास शुरू हुआ लेकिन अब कांग्रेस की सरकार ना आने पर अब  ऐसे लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की रीतियों और नीतियों में विश्वास करने वाले लोगों को  ही भाजपा में शामिल करना चाहिए ।हालांकि इस दौरान कार्यक्रम में भी उन्होंने बड़े बेबाक तरीके से कहा कि ऐसे लोग पार्टी के साथ वफादारी नहीं कर सकते जो मौकापरस्त लोग होते हैं वह हमेशा पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं उन्होंने कहा कि हम  पिछले लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रह रहे हैं और हमेशा रहेंगे लेकिन मौकापरस्त लोगों  का भाजपा में हमेशा विरोध चलता रहेगा ।उन्होंने भाजपा हाईकमान से भी इस पर गंभीरता से विचार करने की  अपील की है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369